वर्चुअल फ़ोटोग्राफ़ी: स्टूडियो के बिना ही लाजवाब फ़ोटोज़ पाएँ।
3D टेक्नोलॉजी वर्चुअल की मदद से पुराने तरीके से फ़ोटो को शूट करने को नया रूप दें।
3D टेक्नोलॉजी वर्चुअल की मदद से पुराने तरीके से फ़ोटो को शूट करने को नया रूप दें।
वर्चुअल फ़ोटोग्राफ़ी एक ऐसी इमेजरी है जिसे सामान्य फ़ोटोग्राफ़ी के जैसा ही बनाया गया है और यह असल दुनिया की इमेज को ऐसे ही पेश करती है जैसे किसी कैमरे के लेंस के ज़रिए शूट किया गया हो। हालाँकि, इसमें कोई कैमरा और लेंस शामिल नहीं होता है। इसे 3D मॉडल्स व मटीरियल्स और 2D ग्राफ़िक्स व इमेजेज़ के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करके एक कंप्यूटर पर तैयार किया गया है। साथ ही, हर चीज़ को एक साथ ब्लेंड करने के लिए स्मार्ट तरीके से लाइटिंग भी दी गई है। अगर यह काम ठीक से किया जाए, तो एक वर्चुअल फ़ोटोग्राफ़ एकदम वास्तविक वस्तु जैसी दिखेगी।
3D टेक्नोलॉजी की शुरुआत गेमिंग और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स की दुनिया से हुई है। इस बिलकुल नई किस्म की टेक्नोलॉजी की मदद से विज़ुअल ऐसेट्स बनाने की कला एक नए मुकाम तक पहुँच गई है। ज़्यादातर कंपनियाँ महँगे स्टूडियो शूट से बचने के लिए, अपने मार्केटिंग और प्रोडक्शन ओवरफ़्लो में 3D टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसेट शामिल कर रही हैं। साथ ही, मार्केटप्लेस के लिए पहले से ज़्यादा तेज़ी से ऐसेट बनाकर इस्तेमाल रही हैं।
डिज़ाइन कॉन्सेप्ट्स को आज़माते समय 3D टेक्नोलॉजी से मिलने वाली सुविधा का फ़ायदा उठाने के लिए Wayfair और Unilever जैसे ब्रैंड्स पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह टेक्नोलॉजी रफ़्तार में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर सकती है, काम को बेहद कारगर व असरदार बना सकती है, अलग-अलग डिज़ाइन्स व मार्केटिंग ऐसेट्स में प्रोडक्ट व ब्रैंड की इमेज को एक जैसा बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह छोटे-बड़े हर तरह के ब्रैंड्स के लिए बेहद ज़रूरी होता है।
3D टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए, पुराने तरीके से की जाने वाली फ़ोटोग्राफ़ी की तुलना में वर्चुअल फ़ोटोग्राफ़ी, मार्केट की ज़रूरतों को तेज़ी से पूरा कर सकती है। साथ ही, इसमें ज़्यादा आज़ादी और विकल्प के साथ काम करने की सुविधा मिलती है। डिज़िटल क्षेत्र में अकेले काम करते हुए भी भारी-भरकम फ़िज़िकल नमूने बनाने और उन पर बार-बार बदलाव किए बिना भी बेहद मुश्किल लेकिन बेहतरीन प्रोडक्ट शॉट बनाए जा सकते हैं।
Adobe 3D और AR इकोसिस्टम के ऐप्स ने वास्तविक ज़िंदगी से जुड़े दृश्य दिखाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना दिया है, जिन्हें सभी मार्केटिंग चैनल के लिए प्रोडक्शन क्वालिटी ऐसेट उपलब्ध करवाते हुए हर ऐंगल से देखा और रेंडर किया जा सकता है। Substance 3D Stager की सुविधाएँ असल में एक वर्चुअल फ़ोटो स्टूडियो वाली सुविधाएँ ही होती हैं, जिनसे सीन को बिलकुल शुरुआत से तैयार किया जा सकता है। Substance 3D Painter, Sampler और Designer मटीरियल्स बनाने के काम को एक नए मुकाम पर ले जाते हैं और इनकी मदद से एक सटीक फ़ोटोरियलिज़्म हासिल किया जा सकता है। इन टूल पर लगातार प्रैक्टिस करने पर, ऐसी इमेज बनाई जा सकती हैं जिन्हें देखकर यूज़र्स यह नहीं बता पाएगा कि ये डिजिटल तरीके से बनाई गई हैं या नहीं। रीयल-वर्ल्ड वर्कफ़्लो बेंचमार्क दिखाते हैं कि इमेज के लिए पारंपरिक तरीकों की तुलना में Substance 3D Stager का इस्तेमाल ज़्यादा तेज़ी से किया जा सकता है और इससे बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं।
वर्चुअल फ़ोटोग्राफ़ी के साथ अलग-अलग वेरिएशन बनाएँ, शॉट में बैकग्राउंड और ऑब्जेक्ट में आसानी से बदलाव करें। साथ ही, आपकी ऐसेट की ज़रूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करती है। किसी किचन के काउंटरटॉप के प्रोडक्ट शॉट बनाएँ और फिर इसमें कॉफ़ी टेबल या नाइटस्टैंड के लिए बदलाव करें ताकि आप हर तरह की लाइफ़स्टाइल इमेजरी कवर कर सकें। प्रोडक्ट शॉट की पैकेजिंग लैंग्वेज को दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने जैसे कुछ आसान काम करें, ताकि आप अलग-अलग मार्केटिंग टीम्स के साथ टेम्पलेट और सीन शेयर कर सकें, फिर चाहे सोशल मीडिया हो या ई-कॉमर्स, हर टीम पहले से ज़्यादा आसानी से अपने हिसाब से फ़ोटो अपडेट कर सकती है। बस एक नया ऐंगल, जोड़ें नए तरीके से क्रॉप करें, या फिर नया रंग डालें और आपको शुरू से दोबारा काम करने की ज़रूरत नहीं होगी और साथ ही आपको मिलते हैं क्रिएटिविटी के अनगिनत ऑप्शंस।
वेब मार्केटप्लेस पर आइटम के 360-डिग्री व्यू दिखाने से कस्टमर्स को 2D फ़ोटो की तुलना में प्रोडक्ट के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है। इससे उन्हें प्रोडक्ट को अलग-अलग ऐंगल से देखने की सुविधा मिलती है, वे इसे घुमा सकते हैं, रीयल टाइम में इसे छोटा और बड़ा करके देख सकते हैं और माउस के बस एक क्लिक से स्टाइल, आकार और रंग में बदलाव कर सकते हैं। कंपनी इंटरैक्टिव AR अनुभवों के लिए उन्हीं मॉडल का फ़ायदा उठा सकती हैं जिनसे कस्टमर को यह देख पाने की सुविधा मिलती है कि प्रोडक्ट उनकी जगह में असल में कैसा लगेगा। IKEA जैसी फ़र्नीचर कंपनियाँ ऐसे AR ऐप ऑफ़र करती हैं जो ठीक यही काम करते हैं, सोफ़े और कुर्सियों को खरीदने का फ़ैसला करने से पहले IKEA Place के ज़रिए आपको अपने लिविंग रूम में इन्हें "प्लेस" करने की सुविधा मिलती है, ताकि आप देख सकें कि वे ठीक लग रहे हैं या नहीं (स्टाइल और साइज़, दोनों लिहाज़ से)। यह बस एक तरीका है, जिसके ज़रिए AR क्रिएशन कंपनियों के लिए अपना सामान दिखाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है और ग्राहकों के लिए यह फ़ैसला करना भी आसान हो जाता है कि वह सामान उनके लिए ठीक है या नहीं।
अपनी ज़रूरत के किसी भी 2D कॉम्पोनेंट को बनाने के लिए आपकी ज़रूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने वाले ऐप का इस्तेमाल करें। Adobe 3D ऑब्जेक्ट्स पर रखे जाने के मकसद से ग्राफ़िक्स और लोगोज़ बनाने के लिए Illustrator शानदार होता है, जबकि ब्रैंड इमेजेज़ बनाने या मौजूदा फ़ोटोज़ को एडिट करने के लिए Photoshop का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अपने सीन में असल जैसे दिखने वाले मटीरियल्स की एक बड़ी रेंज जोड़कर, सभी ऑब्जेक्ट्स का लुक बेहतर बनाएँ। शानदार लाइब्रेरी से मटीरियल्स ऐक्सेस करें और 3D की ज़्यादा प्रैक्टिस से, Designer और Sampler का इस्तेमाल करके टेक्स्चर्स अपने मनमुताबिक बनाएँ।
अपने सीन में अपनी ज़रूरत के ऑब्जेक्ट के 3D मॉडल रखें। Substance 3D Collection प्लान में मॉडमॉडल्स, मटीरियल्स और लाइट्स की लाइब्रेरी भी होती है। ज़्यादा विकल्प पाने के लिए Adobe Stock देखें। इसके अलावा, आपको अन्य सोर्स से भी मॉडल्स इंपोर्ट करने की सुविधा मिलती है।
डीकैल्स या फ़िलर के तौर पर 3D मॉडल्स पर ग्राफ़िक्स, लोगो और अन्य 2D इमेजेज़ (संभवत: Photoshop या Illustrator से) लगाएँ। उसके बाद मनचाहा लुक पाने के लिए लेयर की मटीरियल प्रॉपर्टिज़ को एडजस्ट करें।
सीन में ऑब्जेक्ट को अपने मनमुताबिक लगाएँ। अलग-अलग कैमरा एंगल्स आज़माएँ, रोशनी और मटीरियल को एडजस्ट करके देखें कि कौन-सी सेटिंग बेहतर लगती है और अपने सीन में बैकग्राउंड जोड़ें। बैकग्राउंड इमेज के आधार पर अपने आप रियलिस्टिक लाइटिंग बनाए जाने की सुविधा चालू करने के लिए मैच इमेज का इस्तेमाल करें, या एनवायरमेंट लाइट और सनलाइट सेटिंग्स को खुद एडजस्ट करें। फ़िज़िकल कैमरे के फ़ीचर्स जैसे कि डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड और फ़ोकल लेंथ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इमेज को मार्केटिंग ज़रूरतों जैसे कि वेबसाइट, विज्ञापन या वर्चुअल प्रॉडक्ट शोरूम के लिए फ़ाइनल फ़ाइल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए एक्सपोर्ट करें और प्रिंट व डिजिटल मीडिया के लिए लेआउट बनाने हेतु उन्हें Adobe InDesign में इंपोर्ट करें।
सामान्य 2D इमेजेज़ या 3D डिज़ाइन को वेब लिंक के ज़रिए या वेब पर एंबेड करने के ज़रिए 360 डिग्री व्यू के साथ (बुकमार्क किए गए कैमरा ऐंगल के साथ) शेयर और पब्लिश करें।
फ़ाइनल इमेज को Photoshop में इंपोर्ट करने से, बहुत छोटे-छोटे बदलाव भी किए जा सकते हैं और अपनी इमेज को आगे फ़ोटोरियलिज़्म से जोड़ने के लिए उसमें पिक्सेल के स्तर में सुधार किया जा सकता है।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.