Adobe ने 31 दिसंबर, 2020 (“EOL दिनांक”) से Flash Player को सपोर्ट करना बंद कर दिया है, जैसा कि जुलाई 2017 में
पहले ही बताया गया था।
HTML5, WebGL, और WebAssembly जैसे ओपन स्टैंडर्ड्स साल-दर-साल एडवांस्ड होते गए हैं और इन्हें Flash कॉन्टेंट की जगह बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, सबसे अहम ब्राउज़र वेंडर्स भी अपने-अपने ब्राउज़र्स में इन ओपन टेक्नोलॉजीज़ को इंटीग्रेट कर रहे हैं और दूसरी किस्मों वाले ज़्यादातर प्लग-इन्स (जैसे कि Flash Player) का इस्तेमाल कम करते जा रहे हैं।
Apple,
Facebook,
Google,
Microsoft और
Mozilla की ओर से Flash Player EOL अनाउंसमेंट्स देखें।
तीन साल से ज़्यादा का एडवांस नोटिस देकर Adobe का मानना है कि डेवलपर्स, डिज़ाइनर्स, बिज़नेसेज़ और अन्य पार्टीज़ को अपना Flash कॉन्टेंट नए स्टैंडर्ड्स पर माइग्रेट करने के लिए ज़रूरत भर का समय दिया जा चुका है। EOL के लिए दिया गया समय कुछ सबसे अहम ब्राउज़र वेंडर्स के साथ मिलकर तय किया गया था।
EOL की तारीख के बाद Adobe, Flash Player के लिए अपडेट्स या सिक्योरिटी पैचेज़ नहीं रिलीज़ करेगा। Adobe का सुझाव है कि Flash Player को फ़ौरन अनइंस्टॉल कर दिया जाना चाहिए। आपके सिस्टम को सिक्योर बनाने में मदद करने के लिए, Adobe ने 12 जनवरी, 2021 से Flash कॉन्टेंट को Flash Player में चलाए जाने पर रोक लगा दी थी। सबसे अहम ब्राउज़र वेंडर्स ने Flash Player चलाए जाने की सुविधा बंद कर दी है और वे इसे आगे भी बंद रखेंगे।
अनइंस्टॉल किए जाने तक Flash Player आपके सिस्टम पर बना रह सकता है। Flash Player को अनइंस्टॉल करने से आपके सिस्टम को सिक्योर रखने में मदद मिलेगी, क्योंकि EOL की तारीख के बाद Adobe की तरफ़ से Flash Player के लिए अपडेट्स या सिक्योरिटी पैचेज़ जारी नहीं किए जाएँगे। Adobe ने 12 जनवरी, 2021 से Flash कॉन्टेंट को Flash Player में चलाए जाने पर रोक लगा दी थी और सबसे अहम ब्राउज़र वेंडर्स ने EOL की तारीख के बाद Flash Player चलाए जाने की सुविधा बंद कर दी है और वे इसे आगे भी बंद रखेंगे।
Adobe के कहने पर "अनइंस्टॉल करें" पर क्लिक करें, या
Windows और
Mac यूज़र्स के लिए इन मैन्युअल अनइंस्टॉल इंस्ट्रक्शन्स को फ़ॉलो करें।
Adobe ने EOL की तारीख के बाद से Flash Player को सपोर्ट करना बंद कर दिया है और आपके सिस्टम को सिक्योर बनाने में मदद करने के लिए, Adobe ने 12 जनवरी, 2021 से Flash कॉन्टेंट को Flash Player में चलाए जाने पर रोक लगा दी थी। अनइंस्टॉल किए जाने तक Flash Player आपके सिस्टम पर बना रह सकता है।
Flash Player को सपोर्ट करने वाले ब्राउज़र्स और ऑपरेटिंग सिस्टम्स की तादाद में लगातार कमी आ रही है, इसलिए Adobe का सुझाव है कि Flash Player को फ़ौरन अनइंस्टॉल कर दिया जाना चाहिए।
सितंबर, 2020 में macOS के लिए रिलीज़ किए गए Apple Safari वर्शन 14 में अब Flash Player लोड नहीं होता और न ही उसमें Flash कॉन्टेंट चलाया जा सकता है। ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया
Apple के Safari सपोर्ट पर जाएँ।Flash को सपोर्ट करने वाले ब्राउज़र्स व ऑपरेटिंग सिस्टम्स की ताज़ा लिस्ट देखने के लिए,
कृपया
http://www.adobe.com/products/flashplayer/tech-specs.html पर जाएँ।
नहीं। Adobe ने अपनी साइट से Flash Player के डाउनलोड पेजेज़ हटा दिए हैं। Adobe ने 12 जनवरी, 2021 से Flash कॉन्टेंट को Flash Player में चलाए जाने पर रोक लगा दी थी।
आपको Flash Player के अनऑथराइज़्ड वर्शन्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अनऑथराइज़्ड डाउनलोड्स में मैलवेयर और वायरेसेज़ अक्सर पाए जाते हैं।
EOL की तारीख के बाद Adobe, Flash Player के लिए अपडेट्स या सिक्योरिटी पैचेज़ नहीं जारी करेगा। Adobe का सुझाव है कि Flash Player को फ़ौरन अनइंस्टॉल कर दिया जाना चाहिए।