टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर, तुरंत इंसानी चेहरे जनरेट करें।
Adobe Firefly के साथ, बस प्रॉम्प्ट डालकर AI से चेहरे बनाए जा सकते हैं। "आत्मविश्वास से भरी बिजनेसवुमन, जिसके घुंघराले बाल हों और वह गर्म रोशनी में हो" या "ग्राहक को देखकर मुस्कराता एक दोस्ताना बैरिस्टा" जैसी विशेषताओं का वर्णन करें। 'इमेज जनरेट करें' फ़ीचर के साथ आपको जब भी प्रेरणा मिले, उस समय असल जैसे दिखने वाले चेहरे बनाएँ। Adobe Photoshop या अन्य डिज़ाइन टूल्स के साथ अपने विज़ुअल्स को फ़ाइनल करने से पहले, आसानी से स्टाइल और एक्सप्रेशन आज़माकर अपनी क्रिएटिव दिशा तय कर लें।