आपके अगले प्रोजेक्ट में जान फूँकने के लिए AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण।
GIFs और कार्टून से लेकर एक्सप्लेनर वीडियो और विज्ञापनों तक, जनरेटिव AI क्रिएटर्स के एनिमेटेड वीडियो बनाने के तरीके को बदल रहा है। अलग-अलग स्टाइल और इस्तेमाल के हिसाब से AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण देखें और जानें कि Firefly कैसे आपकी कल्पना को साकार करने में मदद कर सकता है।
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
जनरेटिव AI की मदद से आम बोलचाल वाले वर्ड्स इस्तेमाल करते हुए बेहद शानदार नतीजे क्रिएट करें।
AI एनिमेटेड वीडियो के साथ बनाएँ हर तरह का दिलचस्प और शानदार कॉन्टेंट।
लूपिंग GIFs से लेकर पूरे वीडियो तक, Adobe Firefly कुछ ही मिनटों में अलग-अलग तरह का एनिमेटेड कॉन्टेंट बनाना आसान बनाता है। AI वीडियो जनरेटर और AI एनिमेशन जनरेटर का इस्तेमाल करके 2D कार्टून, 3D कैरेक्टर एनिमेशन, एनीमे-स्टाइल सीक्वेंस, स्टॉप मोशन इफ़ेक्ट्स, और मोशन ग्राफ़िक्स बनाएँ - यह सब सिर्फ़ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स या मौजूदा इमेजेज़ से किया जा सकता है। Firefly आपको रेज़ॉल्यूशन, आस्पेक्ट रेशियो, और वीडियो की लंबाई जैसे तकनीकी पहलूओं को भी कंट्रोल करने देता है।
नीचे आपको AI वीडियो एनिमेशन के 11 उदाहरण दिए गए हैं जो दिखाते हैं कि कैसे इस कॉन्टेंट का इस्तेमाल सोशल मीडिया, मार्केटिंग, एजुकेशन, और कहानी सुनाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही, हर वीडियो के बनने की पूरी जानकारी भी दी गई है। इन टूल्स की तकनीक के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, देखें कि जनरेटिव AI क्या है। एनिमेटेड वीडियो के अलावा और प्रेरणा पाने के लिए, जनरेटिव AI के अन्य उदाहरण देखें।
AI एनिमेटेड वीडियो के लाइव उदाहरण।
क्रिएटर्स हर तरह के एनिमेटेड कॉन्टेंट बनाने के लिए, Adobe Firefly वीडियो जनरेटर और AI एनिमेशन जनरेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। नीचे एनिमेटेड वीडियो के 11 ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जो दिखाते हैं कि Adobe Firefly की मदद से क्या कुछ किया जा सकता है। साथ ही, हर एक वीडियो को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए प्रॉम्प्ट्स, टूल्स, और जानकारी भी दी गई है। इन उदाहरणों में शामिल हैं:
- 2D AI एनिमेशन वीडियो के उदाहरण
- 3D कैरेक्टर एनिमेशन के उदाहरण
- सिनेमाग्राफ़ और एनिमेटेड GIF के उदाहरण
- प्रॉडक्ट डेमो और एक्सप्लेनर AI एनिमेशन के उदाहरण
- इंट्रो और आउट्रो AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण
- विज्ञापनों के लिए तैयार AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण
- कहानी सुनाने वाले AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण
- AI स्टॉप-मोशन एनिमेशन के उदाहरण
- साउंड और म्यूज़िक के साथ AI जनेरेटेड एनिमेटेड वीडियो
- एनिमेटेड मोशन ग्राफ़िक्स के उदाहरण
- टेक्स्ट टू वीडियो और इमेज टू वीडियो एनिमेशन के उदाहरण
ज़्यादा प्रेरणा के लिए, AI जनेरेटेड वीडियो के अन्य उदाहरण देखें।
उदाहरण #1: 2D AI एनिमेशन वीडियो के उदाहरण।
2D AI एनिमेशन वीडियो पारंपरिक हाथ से बनाए गए एनिमेशन की तरह दिखती हैं। यह वही फ्लैट, ग्राफ़िक स्टाइल है जिसे The Simpsons जैसे शो में दिखाई देता है। इस स्टाइल का इस्तेमाल आमतौर पर कार्टून क्लिप्स, बिज़नेस एक्सप्लेनर्स, और एजुकेशनल कॉन्टेंट के लिए किया जाता है। यह देखने के लिए कि टीचर्स अपने क्लासरूम में एनिमेटेड वीडियो का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं 'टीचर्स के लिए AI' देखें या ज़्यादा स्टाइल वाले उदाहणों के लिए AI कार्टून वीडियो के उदाहरण देखें।
प्रॉम्प्ट: हल्की एनिमेशन की मदद से फ़्लेमिंगो को शांत पानी पर धीरे-धीरे ऊपर-नीचे हिलते हुए दिखाएँ। स्पीड हल्की और नैचुरल होनी चाहिए, ताकि माहौल शांत और खुशमिज़ाज लगे।
टूल्स और फ़ीचर्स: Adobe Stock, Adobe Firefly Video model, Start Frame
प्रॉम्प्ट: अंतरिक्ष यात्री में हल्की गति जोड़ें, ताकि वह कलात्मक ब्रह्मांड में धीरे-धीरे तैरता रहे। बैकग्राउंड में ग्रहों को धीरे-धीरे परिक्रमा करते हुए और नन्हे तारों को टिमटिमाते हुए दिखाएँ।
टूल्स और फ़ीचर्स: Adobe Stock, Adobe Firefly Video model, Start Frame
उदाहरण #2: 3D कैरेक्टर एनिमेशन के उदाहरण।
Adobe Firefly AI कैरेक्टर जनेरेटर और AI एनिमेशन जनेरेटर की मदद से अपने 3D कैरेक्टर एनिमेशन में गहराई और असलियत लाई जा सकती है, वह भी बिना किसी मॉडलिंग या रिगिंग अनुभव के। क्रिएटर्स शुरुआत से 3D कैरेक्टर बना सकते हैं या 2D स्केच को डाइमेंशनल मॉडल में बदल सकते हैं। इसमें आपको कैमरा एंगल्स, मूवमेंट, और लाइटिंग पर पूरा कंट्रोल मिलता है। इससे यह पता चलता है कि कैरेक्टर मोशन में कैसे दिखाई देंगे। यह स्टाइल, ब्रांड मैस्कॉट्स बनाने के लिए बेहतरीन है जो हिलते-डुलते और इंटरैक्ट करते हैं। इसके साथ ही, कहानियों या कैंपेन्स के लिए एनिमेटेड कैरेक्टर डेवलप करने, और गेम डेवलपमेंट के लिए शुरुआती कैरेक्टर कॉन्सेप्ट्स बनाने के लिए भी यह शानदार है।
प्रॉम्प्ट: वीडियो गेम के लिए कैरेक्टर सिलेक्शन एनिमेशन बनाएँ। कैरेक्टर को अपनी जगह धीरे-धीरे घुमाएँ, फिर एक हाथ कमर पर रखकर आत्मविश्वास से भरे पोज़ में सेट करें।
टूल्स और फ़ीचर्स: Adobe Stock, Adobe Firefly बोर्ड्स, Adobe Firefly Image Model 5 (preview), Vary, Adobe Firefly Image Model 4, Adobe Photoshop, बैकग्राउंड निकालें, हार्मोनाइज़, Adobe Firefly Video model, Start Frame
उदाहरण #3: सिनेमाग्राफ़्स और एनिमेटेड GIF के उदाहरण।
एनिमेटेड GIFs छोटे, लूप होने वाले क्लिप्स होते हैं जो अक्सर TV, फ़िल्मों और पॉप कल्चर के वायरल या रिलेटेबल पलों से बनाए जाते हैं। सिनेमाग्राफ़्स भी कुछ ऐसे ही होते हैं, लेकिन इनमें इमेज का ज़्यादातर हिस्सा स्थिर रहता है और सिर्फ एक छोटी-सी हलचल को हाइलाइट किया जाता है। इन दोनों फ़ॉर्मेट को Adobe Firefly AI एनिमेशन जनेरेटर और AI वीडियो जनेरेटर से बनाया जा सकता है। ये सोशल मीडिया पोस्ट्स, मैसेजिंग, छोटे क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए बेहतरीन हैं।
प्रॉम्प्ट: एक आलीशान आइलैंड स्पा का 4K सिनेमाग्राफ़ बनाएँ जो चारों तरफ घने पेड़-पौधे और रंग-बिरंगे फूलों से घिरा हो। पूरा सीन स्थिर रहे, बस पूल का पानी हल्का चमकता और हिलता हुआ दिखे। एक शांत और गहरे अनुभव वाला सिनेमैटिक माहौल बनाने के लिए शाम की सुनहरी रोशनी का इस्तेमाल करें।
टूल: Adobe Firefly Video model
उदाहरण #4: एनिमेटेड प्रोडक्ट डेमो और एक्सप्लेनर वीडियो के उदाहरण।
चाहे आपको किसी मुश्किल आइडिया को समझाने के लिए 'एक्सप्लेनर वीडियो' की ज़रूरत हो या नए प्रॉडक्ट के फ़ीचर्स दिखाने के लिए 'डेमो वीडियो' की, Adobe Firefly बिज़नेस और क्रिएटर्स के लिए जानकारी को ऐसे साफ़ और मज़ेदार एनिमेटेड क्लिप्स में बदल देता है जिन्हें दर्शक कुछ ही सेकंड में समझ सकते हैं। आपको बस एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज रेफ़रेंस की ज़रूरत है और बाकी का काम Firefly खुद संभाल लेता है।
प्रॉम्प्ट: हल्के हरे-नीले ग्रेडिएंट बैकग्राउंड पर एक मिनिमल 3D एनिमेशन बनाएँ। पीले रंग का सूट पहने हुए एक स्टाइलिश हाथ एक मॉडर्न स्मार्टफ़ोन को पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में पकड़े हुए है। एक उंगली सहज और सूक्ष्म गति के साथ स्क्रीन को धीरे से टैप कर रही है। डिस्प्ले पर साधारण, फ्लैट आयताकार और गोल UI शेप्स दिख रहे हैं। सॉफ्ट लाइटिंग और क्लीन कॉर्पोरेट टेक एस्थेटिक का इस्तेमाल करें। एनिमेशन बार-बार चलने वाला होना चाहिए और इसमें कोई भी टेक्स्ट या लोगो नहीं होना चाहिए।
टूल्स: Adobe Stock, Adobe Firefly Video model
उदाहरण #5: इंट्रो और आउट्रो AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण।
एनिमेटेड इंट्रो और आउट्रो आपके वीडियो को प्रोफ़ेशनल और एक जैसा लुक देने में मदद करते हैं। क्रिएटर्स इनका इस्तेमाल अक्सर अपने यूट्यूब चैनल, वेब कॉन्टेंट, और पॉडकास्ट की ब्रैंडिंग बनाने और हर एपिसोड को फ्रेम करने के लिए करते हैं। Firefly की मदद से छोटे एनिमेशन सीक्वेंस जनरेट किए जा सकते हैं, टेक्स्ट या मोशन एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं, और एक एपिसोड से दूसरे पर जाने के लिए बेहतरीन ट्रांज़िशन तैयार किए जा सकते हैं।
प्रॉम्प्ट: एक 3D मोशन ग्राफ़िक बनाएँ जहां डंबल्स, फ्री वेट्स, एक पानी की बोतल, एक टेनिस बॉल, और स्नीकर्स एनर्जेटिक मोशन ग्राफ़िक्स के साथ स्क्रीन पर दिखाई दें। चमकीले रंगों और आधुनिक, फ्रेंडली विज़ुअल स्टाइल का इस्तेमाल करें।
टूल्स: Adobe Stock, Adobe Firefly Video model
उदाहरण #6: विज्ञापनों के लिए AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण।
एनिमेटेड वीडियो आधुनिक विज्ञापन की दुनिया में अलग दिखने की चाह रखने वाले ब्रैंड्स के लिए एक शक्तिशाली माध्यम बनते जा रहे हैं। Adobe Firefly AI एनिमेशन जनरेटर और AI वीडियो जनरेटर की मदद से बस कुछ ही क्लिक में सोशल मीडिया कैंपेन के लिए वर्टिकल वीडियो और प्रोडक्ट डेमो या प्रमोशनल कॉन्टेंट के लिए हॉरिजॉन्टल वीडियो बनाए जा सकते हैं। छोटे बिज़नेस के लिए मार्केटिंग में AI के इस्तेमाल को देखें और जानें कि कैसे Firefly हर स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, जुड़ाव लाने, ब्रैंड की कहानियों को जीवंत बनाने में मदद कर सकता है।
प्रॉम्प्ट: एक सफ़ेद पंप क्रीम बोतल का क्लोज़-अप 3D एनिमेशन तैयार करें, जो नीले पानी के बैकग्राउंड में धीरे-धीरे घूम रही हो और जिसमें बुलबुलों की हल्की हलचल हो। प्रॉडक्ट को हाइलाइट करने के लिए, सिलेक्टिव फोकस का इस्तेमाल करें। इस सीन को क्रीम, जेल या सीरम पैकेजिंग के विज्ञापन और प्रमोशन के हिसाब से बनाएँ।
टूल: Adobe Firefly Video model
उदाहरण #7: स्टोरी टेलिंग के लिए AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण।
लंबे एनिमेटेड कॉन्टेंट बनाने के लिए अब बड़े प्रोडक्शन हाउस की ज़रूरत नहीं है। Adobe Firefly AI एनिमेशन जनरेटर और AI वीडियो जनरेटर के साथ, बस एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज रेफ़रेंस की मदद से कहानी पर आधारित एनिमेटेड वीडियो बनाया जा सकता है। फिर चाहे वह AI एनिमे सीरीज़ हो, बच्चों की कहानी हो या ब्रैंडेड कमर्शियल। AI जनरेटेड एनिमेटेड वीडियो के ये उदाहरण दिखाते हैं कि Firefly कैसे कैरेक्टर को ढालने, ट्रांज़िशन्स, और कहानी को एक सीन से दूसरे सीन तक खूबसूरती से पहुँचाने का काम करता है।
प्रॉम्प्ट: एक एनिमे-स्टाइल सिनेमैटिक सीन बनाएँ जिसमें मुख्य पुरुष पात्र खड़ा होकर शाम के समय दूर तक फैले हुए शहर को देख रहा है। एक चिंतनशील और गंभीर माहौल बनाने के लिए शहर की जगमगाहट और गहरी छायाओं का इस्तेमाल करें। पात्र के बालों और कपड़ों में हल्की हलचल दिखाई देनी चाहिए।
टूल: Adobe Firefly Video model
उदाहरण #8: AI स्टॉप-मोशन वीडियो के उदाहरण।
स्टॉप-मोशन एनिमेशन का एक अलग और पारंपरिक अहसास होता है जहाँ ऑब्जेक्ट्स को एक-एक फ्रेम करके हिलाया जाता है। इससे वही आकर्षक और असली लुक मिलता है जो आपने Wallace and Gromit और The Nightmare Before Christmas जैसी क्लासिक्स में देखा है। Adobe Firefly AI एनिमेशन जनरेटर और AI वीडियो एडिटर के साथ, मैन्युअल रूप से ऑब्जेक्ट्स को रीपोज़िशन किए बिना या फ्रेम बाई फ्रेम शूट किए बिना इस स्टाइल को दोबारा बनाया जा सकता है। यह प्रॉडक्ट क्लिप्स, ब्रांड मोमेंट्स, एजुकेशनल कॉन्टेंट या किसी भी क्रिएटिव प्रोजेक्ट को एक मज़ेदार और कलात्मक रूप दे सकता है।
प्रॉम्प्ट: टेराकोटा पॉट में ऊपर की तरफ बढ़ते हुए पौधे का क्लेमेशन-स्टाइल स्टॉप-मोशन एनिमेशन बनाएँ।
टूल्स: Adobe Stock, Adobe Photoshop, Adobe Firefly Video model
उदाहरण #9: साउंड और म्यूज़िक के साथ AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरण।
सिनेमैटिक साउंडट्रैक से लेकर मज़ेदार साउंड इफ़ेक्ट्स तक, ऑडियो किसी भी एनिमेटेड वीडियो के पूरे टोन को बदल सकता है। Adobe Firefly का साउंड इफ़ेक्ट जनरेटर और AI म्यूज़िक जनरेटर विज़ुअल्स के साथ साउंड इफ़ेक्ट्स को सिंक करना, कस्टम ट्रैक्स जनरेट करना, और पूरे वीडियो के मूड को ढालना आसान बना देता है जिससे आपका कॉन्टेंट दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देता है।
प्रॉम्प्ट: गड़गड़ाहट और बिजली का साउंड इफ़ेक्ट तैयार करें।
टूल्स और फ़ीचर्स: साउंड इफ़ेक्ट्स जनेरेट करें, वॉइस टू साउंड इफ़ेक्ट्स
उदाहरण #10: मोशन ग्राफ़िक्स के साथ AI एनिमेशन वीडियो का उदाहरण।
मोशन ग्राफ़िक एनिमेशन में कैरेक्टर या कहानी के सीन के बजाय एनिमेटेड टाइप, आकार, और विज़ुअल एलिमेंट्स पर फ़ोकस होता है। Firefly के साथ, AI डिज़ाइन जनेरेटर का इस्तेमाल करके स्टैटिक डिज़ाइन बनाया दा सकता है और फिर उन्हें लोगो, बैकग्राउंड, प्रॉडक्ट मोमेंट्स, और ब्रैंडेड ट्रांज़िशन के लिए छोटे, एनिमेटेड क्लिप्स में बदला जा सकता है। यह स्टाइल तुरंत तैयार होने वाले प्रमोशनल ऐसेट्स, सोशल मीडिया पोस्ट, और उन बेहतरीन विजुअल एलिमेंट्स के लिए बेहतरीन है जो किसी बड़े वीडियो को सपोर्ट करते हैं।
प्रॉम्प्ट: एक एनिमेटेड नियॉन लोगो रिवील बनाएँ जिसमें इंटरसेक्टिंग लाइट ट्रेल्स एक एब्सट्रैक्ट "X" बनाती हैं। वाइब्रेंट गुलाबी, लाल और नीली नियॉन बीम्स को एनिमेट करें जो डार्क बैकग्राउंड पर विपरीत दिशाओं से आती करती हैं। बीच में एक चमकदार एनर्जी पल्स के साथ क्रॉस करती हैं। गहराई, गति और रफ़्तार दिखाने के लिए नियॉन लाइट की वर्टिकल बार्स जोड़ें जो लहरों की तरह बाहर की ओर फैलती हों। इसमें ग्लोइंग एड्ज, क्रोमैटिक एबरेशन और स्मूथ ट्रांज़िशन के साथ एक फ़्यूचरिस्टिक, हाई-कॉन्ट्रास्ट साइबर-एस्थेटिक स्टाइल का इस्तेमाल करें।
टूल: Adobe Firefly Video Model
उदाहरण #11: टेक्स्ट टू वीडियो और इमेज टू वीडियो एनिमेशन के उदाहरण।
Adobe Firefly AI एनिमेशन जनेरेटर और AI वीडियो जनेरेटर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स या मौजूदा इमेजेज़ दोनों से एनिमेटेड वीडियो बनाए जा सकते हैं। टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स तब सबसे अच्छे होते हैं जब पूरी क्रिएटिविटी के साथ कैरेक्टर्स, स्टाइल्स या सीन को एक्सप्लोर करना हो। इमेज टू वीडियो प्रॉम्प्ट्स तब सबसे अच्छे होते हैं जब आप किसी ब्रैंड कैरेक्टर, लोगो या इलस्ट्रेशन के साथ काम कर रहे हों और उसकी निरंतरता बनाए रखना चाहते हों।
प्रॉम्प्ट: एक हमिंगबर्ड का क्लोज़-अप वीडियो बनाएँ जो चमकीली और जीवंत रंगीन पंखुड़ियों वाले फूल के पास मंडरा रही हो। उसके पंखों को तेज़ी से फड़फड़ाते हुए दिखाएँ जब वह खाना खा रही हो। उसकी लंबी और पतली चोंच फूल के बीच में हो। हमिंगबर्ड के इंद्रधनुषी हरे और भूरे पंखों को चमकाने के लिए तेज़, नैचुरल रोशनी का इस्तेमाल करें। सब्जेक्ट पर ज़ोर देने के लिए बैकग्राउंड को हल्का धुंधला रखें और नैचुरल बाहरी सेटिंग में पक्षी की बारीकी और फुर्ती को कैप्चर करने के लिए कैमरे को स्थिर रखें।
टूल्स: Adobe Stock, Adobe Firefly Video model
प्रॉम्प्ट: एक सिनेमैटिक सीन बनाएँ जिसमें हंपबैक व्हेल मुलायम, फूले हुए सफ़ेद बादलों से भरे आसमान में शानदार तरीके से तैर रही हो। कैमरा को धीरे-धीरे दाईं ओर पैन करें, व्हेल का पीछा करते हुए एक गतिशील लेकिन शांत प्रभाव पैदा करें। व्हेल के विशाल आकार और फैले हुए वातावरण को दिखाने के लिए 'वाइड-एंगल' का इस्तेमाल करें। इस सीन को शांत और भव्य बनाएँ, जिसमें हल्की रोशनी और स्मूथ मोशन व्हेल की सुंदरता और शक्ति को डॉक्यूमेंट्री के स्टाइल में दिखाती हो।
टूल्स: Adobe Firefly Image Model 4, Adobe Firefly Video model
AI एनिमेटेड वीडियो के स्टाइल्स और इस्तेमाल के उदाहरण
अलग-अलग AI एनिमेशन स्टाइल्स अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स के लिए ठीक होते हैं। ऊपर दिए गए उदाहरण दिखाते हैं कि Firefly कैसे सोशल मीडिया क्लिप्स से लेकर कहानी पर आधारित कॉन्टेंट तक सब कुछ सपोर्ट कर सकता है। नीचे दी गई जानकारी आपको यह समझने में मदद करेगी कि कौन सा AI वीडियो एनिमेशन स्टाइल आपके काम या ज़रूरत के लिए सबसे सही है।
- 2D AI एनिमेशन: एक्सप्लेनर और एजुकेशनल कॉन्टेंट के लिए बेहतरीन।
- 3D कैरेक्टर एनिमेशन: प्रॉडक्ट डेमो, ब्रैंड मैस्कॉट्स, और वीडियोगेम कैरेक्टर्स के लिए बेहतरीन।
- एनीमे-स्टाइल एनिमेशन: स्टाइलाइज़्ड कहानियों और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के लिए सबसे अच्छा।
- स्टॉप-मोशन एनिमेशन: मज़ेदार ब्रैंड कॉन्टेंट और हाथ से बनी चीज़ों जैसा अहसास देने के लिए बेहतरीन।
- मोशन ग्राफ़िक्स: लोगो, इंट्रो, टाइटल कार्ड्स और साफ़ विज़ुअल ट्रांज़िशन के लिए परफ़ेक्ट।
- एनिमेटेड GIFs और सिनेमैग्राफ़्स: सोशल एंगेजमेंट, रिएक्शन्स और हल्के मार्केटिंग ऐसेट्स के लिए सबसे अच्छा।
- टेक्स्ट टू वीडियो एनिमेशन: शुरुआती कॉन्सेप्टिंग और स्टोरीबोर्ड वर्कफ़्लो के लिए बेहतरीन। इन AI वीडियो एनिमेशन उदाहरणों को एक्सप्लोर करें, जो Firefly AI स्टोरीबोर्ड जनेरेटर के साथ बनाए गए हैं।
- इमेज टू वीडियो एनिमेशन: ब्रैंड कंसिस्टेंसी, कैरेक्टर कंटिन्यूटी या मौजूदा आर्टवर्क पर आधारित एनिमेशन के लिए सबसे अच्छा।
AI एनिमेटेड वीडियो उदाहरणों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
किसी एनिमेशन का उदाहरण क्या है?
चार तरह के एनिमेशन के उदाहरण क्या हैं?
क्या कोई AI है जो एनिमेटेड वीडियो बनाती है?
एनिमेशन में जनरेटिव AI का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
क्या कार्टून के अलावा AI एनिमेटेड वीडियो के अन्य उदाहरण भी हैं?
Firefly की मदद से बनाए जा सकने वाले AI जनरेटेड एनिमेशन वीडियो के उदाहरण क्या हैं?
अपने प्रोजेक्ट के लिए मुझे AI एनिमेशन की कौन सी स्टाइल चुननी चाहिए?
क्या Firefly से बनाए गए AI एनिमेटेड वीडियो के उदाहरणों को रीमिक्स किया जा सकता है?
क्या AI जनरेटेड एनिमेशन वीडियो कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हैं?
जनरेटिव AI के अन्य उदाहरण एक्सप्लोर करें।
आपके अगले प्रोजेक्ट को प्रेरित करने वाले जनरेटिव AI के उदाहरण।
आइडियाज़ को एक्सप्लोर करने से लेकर कॉन्सेप्ट को साकार करने तक, जनरेटिव AI क्रिएटिव काम करने के तरीकों को बदल रहा है। Adobe Firefly के साथ बनाए गए विज़ुअल, वीडियो, और साउंड के जनरेटिव AI उदाहरण एक्सप्लोर करें और देखें कि क्या कुछ किया जा सकता है और अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आइडिया पाएँ।
ज़्यादा जानें | ज़्यादा जानें - आपके अगले प्रोजेक्ट को प्रेरित करने वाले जनरेटिव AI के उदाहरण
आपके अगले प्रोजेक्ट को प्रेरित करने वाले AI जनरेटेड वीडियो के उदाहरण।
Adobe Firefly के साथ विज्ञापन, फ़िल्म, एनिमेशन के साथ-साथ और भी बहुत सी चीज़ों के लिए AI जनरेटेड वीडियो बनाना आसान है। किसी भी आइडिया को साकार करने में मदद करने वाले उदाहरणों, प्रॉम्प्ट्स, और टूल्स के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें।
ज़्यादा जानें | ज़्यादा जानें - आपके अगले प्रोजेक्ट को प्रेरित करने वाले AI जनरेटेड वीडियो के उदाहरण
जनरेटिव AI की वजह से क्रिएटिव काम करने के तौर-तरीके बदल रहे हैं।
जनरेटिव AI इंसानी दिमाग की नकल तो कर सकता है, लेकिन उसे बदल नहीं सकता। जानें कि यह आपकी क्रिएटिविटी को किस तरह नए मुकाम तक ले जाने में मदद कर सकता है।
जनरेटिव AI बनाम AI की अन्य किस्में।
अलग-अलग तरह के आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) को जानें। साथ ही, यह भी जानें कि वे जनरेटिव AI से कैसे तुलना करते हैं, और Adobe कैसे Adobe Creative Cloud ऐप्स में जनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है।