आपके अगले प्रोजेक्ट को प्रेरित करने वाले जनरेटिव AI के उदाहरण।
हमारे आइडिया एक्सप्लोर करने के तरीके से लेकर कॉन्सेप्ट को हकीकत में बदलने तक, जनरेटिव AI ने क्रिएटिव कामों को नया आयाम दिया है। Adobe Firefly से बनाए गए विज़ुअल, वीडियो, और साउंड के जनरेटिव AI के उदाहरण देखें। इनसे समझा जा सकता है कि इसकी मदद से क्या-क्या किया जा सकता है और आपको अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आइडिया मिल सकते हैं।
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
जनरेटिव AI की मदद से आम बोलचाल वाले वर्ड्स इस्तेमाल करते हुए बेहद शानदार नतीजे क्रिएट करें।
जेनरेटिव AI क्या होता है?
जनरेटिव AI, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स और रेफ़रेंस इनपुट्स का इस्तेमाल करके इमेज, वीडियो, और ऑडियो जैसा नया कॉन्टेंट बनाता है। Adobe Firefly, इस तकनीक को एक ऐसे माहौल में लेकर आता है जो क्रिएटर के लिहाज़ से सही हो। साथ ही, इमेजिंग, डिज़ाइनिंग, और स्टोरीटेलिंग की अपनी दशकों की महारत को एआई की सुविधाओं के साथ मिलाकर शानदार आउटपुट देने में मदद करता है। चाहे आप किसी कॉन्सेप्ट को विजु़अलाइज़ कर रहे हों, किसी कैरेक्टर को डिज़ाइन कर रहे हों, या किसी फ़ोटो को बेहतर बना रहे हों, Firefly पलक झपकते ही आपके ख़याल को हकीकत में बदलने में मदद करता है। अगर आप भी ऐसा करने को लेकर उत्साहित हैं, तो जनरेटिव AI के उदाहरणों के ज़रिए शुरुआत कर सकते हैं।
इमेज, वीडियो और ऑडियो में जनरेटिव AI उदाहरण एक्सप्लोर करें।
जानें कि क्रिएटर्स Adobe Firefly का इस्तेमाल करके पेशेवर विज़ुअल्स, डाइनैमिक वीडियो, और इमर्सिव ऑडियो कैसे जनरेट करते हैं। नीचे दिए गए जनरेटिव AI के उदाहरणों में अलग-अलग फॉर्मेट्स के बारे में बताया गया है — इनमें, स्टाइलाइज़्ड ऐनिमेशन और सिनेमैटिक वीडियो एडिट्स से लेकर फ़ोटोरियलिस्टिक इमेज, विस्तृत इलस्ट्रेशन और अन्य AI-जनरेटेड आर्ट के अलग-अलग उदाहरण शामिल हैं।
प्रॉम्प्ट: ऊंची-ऊंची शहरी इमारतों के बीच से गुज़रती इनोवेटिव फ्लाइंग कारों और नीचे सड़कों को रोशन करने वाले चमकते नियॉन साइन से लैस एक इमेज बनाओ। यह दृश्य सूर्यास्त के समय का होना चाहिए।
टूल: Adobe Firefly Video Model
प्रॉम्प्ट: सुबह-सवेरे आर्कटिक बर्फ़ की चट्टानों पर सैर-सपाटा करते पोलर बियर का प्राकृतिक दृश्य बनाओ, जिसमें उसके पीछे उगता हुआ सूरज रोशनी बिखेर रहा हो।
टूल: Adobe Firefly Image Model 4
क्रिएटर्स, अलग-अलग इंडस्ट्री में जनरेटिव AI का इस्तेमाल कैसे करते हैं।
जनरेटिव AI, अलग-अलग इंडस्ट्री के वर्कफ़्लो का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। चाहे आप डिज़ाइनिंग कर रहे हों, मार्केटिंग कर रहे हों, पढ़ा रहे हों, या कॉन्टेंट बना रहे हों, Firefly तेज़ी से काम करने, नई राहें दिखाने, ख्यालों को हकीकत में बदलने में आपकी मदद करता है। नीचे कुछ सबसे सामान्य तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से पेशेवर रोज़मर्रा के काम में Adobe Firefly का इस्तेमाल करते हैं।
- क्रिएटिव पेशेवर: आर्टिस्ट, इलस्ट्रेटर, और डिज़ाइनर जनरेटिव AI का इस्तेमाल विज़ुअल्स का प्रोटोटाइप बनाने, स्टाइल की डाइरेक्शन खोजने, और हर बार खाली कैनवस से शुरुआत किए बिना कॉन्सेप्ट्स को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए करते हैं।
- मार्केटर्स: Firefly, मार्केटिंग टीमों को ब्रैंड के हिसाब से विज़ुअल्स जनरेट करने, टेस्टिंग के लिए वेरिएशन्स बनाने, और हमेशा चलने वाले कॉन्टेंट की मांगों के साथ तालमेल बिठाने वाले कैंपेन ऐसेट्स तैयार करने में मदद करता है।
- शिक्षक: टीचर्स अपने पाठों को विज़ुअल्स, एक्सप्लेनर वीडियो, और वॉइस कॉन्टेंट में बदलते हैं, जो जटिल विषयों को ज़्यादा दिलचस्प और समझने में आसान बनाते हैं।
- सोशल मीडिया क्रिएटर्स: इन्फ़्लुएंसर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स जनरेटिव AI का इस्तेमाल वीडियो रीमिक्स करने, फ़ुटेज को स्टाइल करने, आकर्षक विज़ुअल्स बनाने, और स्क्रॉल रोकने वाली पोस्ट्स के ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।
Adobe Firefly जनरेटिव AI को आज़माएं।
Firefly कम्युनिटी के रीयल क्रिएशन को देखकर जनरेटिव AI के उदाहरणों को ऐक्शन में देखें। दुनिया भर के क्रिएटर्स की बनाई गई इमेजेज़, वीडियोज़, और डिज़ाइन्स को एक्सप्लोर करें, और अपने काम को प्रेरित करने वाले प्रॉम्प्ट्स, तकनीकों, और स्टाइल्स की खोज करें। कम्युनिटी गैलरी पर जाकर देखें कि क्या संभव है और बनाना शुरू करें।
और भी फ़ीचर्स के बारे में जानें।
टेक्स्ट टू इमेज AI आर्ट जनरेटर AI वीडियो जनरेटर AI ऐनिमेशन जनरेटर मूड बोर्ड्स AI कैरेक्टर जनरेटर
जनरेटिव AI के उदाहरणों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
जनरेटिव AI किस प्रकार का कॉन्टेंट बना सकता है?
AI जनरेटेड इमेज के लोकप्रिय उदाहरण क्या हैं?
क्या जनरेटिव AI वीडियो और ऐनिमेशन बना सकता है?
मल्टीमॉडल AI क्रिएशन क्या हैं?
पारंपरिक AI मॉडल्स के उलट, जो केवल एक तरह के इनपुट के साथ काम करते हैं, Firefly टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स को समझ सकता है, इमेज का विश्लेषण कर सकता है, वीडियो को ट्रांसफ़ॉर्म कर सकता है, और एक ही इकोसिस्टम के अंदर ऑडियो जनरेट कर सकता है। इसका मतलब है कि आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से शुरू कर सकते हैं, इमेज रेफ़रेंस के साथ इसे बेहतर बना सकते हैं, वीडियो टूल्स के साथ लुक को अडजस्ट कर सकते हैं, और AI-जनरेटेड ऑडियो जोड़ने जैसी हर ऐक्टिविटी कर सकते हैं, वह भी Firefly एनवायरनमेंट में रहते हुए ही।
विज़न बोर्ड के बारे में प्रेरणा देने वाले आर्टिकल्स
जेनरेटिव AI कैसे काम करता है: ट्रेनिंग से लेकर आउटपुट तक की यात्रा।
जेनरेटिव AI आजकल हर जगह छाया हुआ है, और ये सिर्फ़ हवा-हवाई बात नहीं है। अगर आपने इस नई टेक्नॉलजी को अभी तक नहीं अपनाया है, तो यह ज़ल्द ही आपके जीवन का हिस्सा बनने वाली है। जानें कि जेनरेटिव AI कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल करके अपने काम को आसान बनाएँ।
और जानें | और जानें - जनरेटिव AI कैसे काम करती है: ट्रेनिंग से आउटपुट तक
ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स के लिए AI आर्ट प्रॉम्प्ट्स।
ग्राफ़िक डिज़ाइन के शानदार नतीजे पाने के लिए जानें कि जेनरेटिव AI के लिए असरदार प्रॉम्प्ट्स कैसे लिखें।
ज़्यादा जानें | ज़्यादा जानें - ग्राफ़िक डिज़ाइनर के लिए AI आर्ट प्रॉम्प्ट्स
जनरेटिव AI की वजह से क्रिएटिव काम करने के तौर-तरीके बदल रहे हैं।
जनरेटिव AI इंसानी बुद्धि की नकल तो कर सकता है, लेकिन उसे बदल नहीं सकता। जानें कि यह आपकी क्रिएटिविटी को किस तरह नए मुकाम तक ले जाने में मदद कर सकता है।
एक क्रिएटिव रेवल्यूशन: AI आर्ट के लिए टॉप 3 यूज़ केसेज़।
जानें कि AI आर्ट के कई ऐप्लिकेशन कौनसे हैं और ये क्रिएटिव लैंडस्केप को किस तरह से बदल रहे हैं।
ज़्यादा जानें | ज़्यादा जानें - एक क्रिएटिव रेवल्यूशन: AI आर्ट के लिए टॉप तीन यूज़ केसेज़